Header Ads

ब्रह्मांड में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति(भाग ..2)

ब्रह्मांड में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति
(भाग ..2)

हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम पर वरीयता का कारण

माइकल एच हार्ट ने प्राथमिकता का कारण बताते हुए लिखा:

" A striking example of this is my ranking Muhammad higher than Jesus, in large part  because of my belief that Muhammad had a much greater personal influence on the formulation of the Moslem religion than Jesus had on the formulation of the Christian religion."

(The 100 Page xxix -Introduction) 

अर्थ : "इस का बहतरीन उदाहरण के (हज़रत) ईसा (अलैहिस्सलाम) से अधिक ऊँचा स्तर पैगंबर (हज़रत) मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) मेरी नजर में यह है कि हज़रत ईसा (अलैहिस्सलाम) के ईसाई धर्म के गठन की तुलना में (हज़रत) मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) का मुसिलम धर्म के निर्माण में अधिक व्यक्तिगत प्रभाव था!"

 पैगम्बर हज़रत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के उल्लेख में माइकल एच हार्ट ने आप को मानव इतिहास में सबसे ज़्यादा प्रभावी होने के दो कारण दिए। उन्होंने लिखा कि यद्यपि ईसाइयों की संख्या मुसलमानों की संख्या से अधिक है, लेकिन मोहम्मद (अलैहिस्सलाम) में दो गुण ऐसे हैं जो हज़रते ईसा अलैहिस्सलाम के यहाँ नहीं पाए जाते।

पहला यह है कि:- पैगंबर हज़रत  मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इस्लामी धारणाओं  का निर्माण  किया। उन्होंने इस्लाम के मूल नैतिक सिद्धांतों की व्याख्या की। उन्होंने इसकी धार्मिक प्रथाओं को समझाया और इस्लाम को बढ़ावा देने का प्रयास किया। यद्यपि हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम ईसाई धर्म के मूल सिद्धांतों को आकार देने में केंद्रीय व्यक्ति हैं ,लेकिन सेंट पॉल ने  इन मान्यताओं का प्रचार और प्रसार किया था, उस ने ईसाई अनुयायियों की संख्या में वृद्धि की और वोह अहद नामा जदीद के एक बड़े हिस्से का लेखक भी है।

दूसरा कारण: अतुलनीय राजनीतिक नेतृत्व

माइकल एच हार्ट ने (पैगंबर हज़रत) मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के मज़बूत और प्रभावशाली राजनीतिक नेतृत्व के बारे में लिखा:
"Furthermore, Muhammad(unlike Jesus)was a secular as well as a religious leader. In fact, as the driving force behind the Arab conquests, he may well rank as the most influential political leader of all time."
(The 100 Page 9)
अर्थ: (पैगंबर हज़रत) मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) न केवल एक धार्मिक व्यक्तित्व थे, बल्कि एक राजनीतिक नेता भी थे, जबकि (हज़रत) ईसा (अलैहिस्सलाम) एक राजनीतिक नेता नहीं थे। अरबों ने जो महान विजय प्रप्त कीं उस के पीछे  (पैगंबर) मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ही असली शक्ति थे।

इस प्रकार से वह मानव इतिहास में  सबसे प्रभावशाली राजनीतिक नेता साबित होते हैं।

अर्थात अरबों ने जो विजय प्राप्त कीं वह (पैगंबर हज़रत) मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के बिना संभव नहीं थी। 
जारी...

नोट :THE 100 ये पुस्तक नेट पर भी मौजूद है जो चाहे वोह जा कर पढ़ लें। 
The Hundred By Michael H. Hart

किताब की लिंक 👇



मूहम्मद अज़हर इस्माइली 
मेंबर: पैगाम-ए-अमन रिसर्च कमेटी

ایک تبصرہ شائع کریں

0 تبصرے