ब्रह्मांड में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति
(भाग १)
किताब का नाम :- The 100(A Ranking Of The Most Influential Persons In History) यानी इतिहास के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व का वर्गीकरण
लेखक :"माइकल एच हार्ट"
माइकल एच हार्ट का जन्म 1932 में न्यूयार्क(अमरीका) में हुआ।
शिक्षा: माइकल एच हार्ट ने न्यूयार्क में ला स्कूल से एल एल बी (LLB) किया, एडेल्फि यूनिवर्सटी (Adelphi University) से Astronomy में डॉक्टरीयत की।
लंबे वक़्त तक डॉक्टर माइकल एच हार्ट ने "नासा"(NASA) में भी काम किया। इसी बीच उन की बहुत से साईंसी शोध भी चर्चा में रहे।
डॉक्टर एच हार्ट की किताब का परिचय:-
इस किताब में माइकल एच हार्ट ने मानव इतिहास की 100 ऐसी हस्तियों का उल्लेखन जमा किया है जिन से सारी मानव जाती प्रभावित हुई, और उनकी शिक्षाओं एवं उनके द्वारा सिखाए गए नियमों, विनियमों को अपनाया और उन्हें अपने जीवन में लागू किया।
ये किताब अंग्रेज़ी भाषा में है, पहली बार 1978 में हार्ट पब्लिशर (अमरीका)द्वारा प्रकाशित हुई। पहले संस्करण में 500 पेज थे।
दूसरा संस्करण 1992 में प्रकाशित किया गया और दूसरे संस्करण में 630 पेज हैं! दूसरे संस्करण में कुछ व्यक्तित्वों का उल्लेख जोड़ा गया है! उन्होंने अपनी इस पुस्तक में मानव इतिहास की सौ ऐसी हस्तियों का उल्लेख किया है जिन से सारी मानव जाती प्रभावित हुई और उनकी शिक्षाओं एवं उनके द्वारा सिखाए गए नियमों और विनियमों को अपना कर उन्हें अपने जीवन में लागू किया।
माइकल ने अपनी किताब में पवित्र पैगंबरे इस्लाम (अंतिम ऋषि) हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) को दुनिया का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति घोषित किया।
रेटिंग की प्रक्रिया:
माइकल एच हार्ट ने पुस्तक के ट्रायल में बताया कि पुस्तक में ऐसी हस्तियों का उल्लेख है जिनके कर्मों ने लोगों को प्रभावित किया, लोगों ने उन्हें स्वीकार किया और जिनके कर्मों के कारण एक बड़ी आबादी में एक स्पष्ट बदलाव आया।
विभिन्न वर्गों के प्रभावशाली लोग:-
इन एक सौ व्यक्तित्वों में से 36 वैज्ञानिक और कुछ चीज़ोंके आविष्कारक हैं। 31: लोग राजनीतिक और सैन्य नेता हैं। 14: दार्शनिक, 11: धार्मिक नेता, 05: साहित्यकार, 02: प्रचारक और एक उद्योगपति हैं ।
उन हस्तियों की खोज दृढ़ संकल्प, सुरक्षित इतिहास के आधार पर की गई है। जिन का इतिहास सुरक्षित नहीं हैं, उन्हें जानने का कोई माध्यम नहीं है।
इस सूची में विभिन्न प्रकार के लोग शामिल हैं।
पहले स्थान पर लेखक डॉक्टर एच हार्ट ने मजहबी इस्लाम के आखरी और पवित्र पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम का नाम लिखा।
दूसरे स्थान पर आइज़ेक न्यूटन (Isaac Newton)(1727-1642) का नाम लिखा।
यह एक वैज्ञानिक थे। उनके द्वारा वर्णित, गति के कानूनों को वैज्ञानिकों ने बहुत अधिक महत्व दिया और स्वीकार किया।
माइकल हार्ट ने हज़रत ईसा अलैहिस सलाम को तीसरे और गौतम बुद्ध को चौथे स्थान पर रखा।
माइकल हार्ट एक अमेरिकी ईसाई हैं, लेकिन उस ने सबसे पहले स्थान पर प्रभावशाली व्यक्ति इस्लाम के आखिरी पैगंबर हज़रत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम को घोषित किया।
उस ने खुद इस का कारण बताया है, (इंशाअल्लाह उस को आगे बयान किया जाएगा।)
पुस्तक में तीन अम्बीयाए किराम (पैगंबरों) अलैहिमुस्सलाम का उल्लेख:-
इस पुस्तक में "सौ" विभिन्न प्रकार के लोगों का उल्लेख किया है। इन "सौ" व्यक्तित्वों में से तीन पवित्र पैगंबरों का उल्लेख किया है।
(1) हज़रत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम
(2) हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम
(3) हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम
हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम का उल्लेख तीसरे नंबर पर है, जबकि पैगंबर मूसा अलैहिस्सलाम का उल्लेख नंबर 15 पर है।
सब से आखरी यानी 100 वें नंबर पर माहवीर का उल्लेख है जो के जैन मत के संस्थापक हैं।
पैगंबर हज़रत मुहम्मद अलैहिस्सलाम का पहला दर्जा देने के कारण:-
माइकल एच हार्ट ने आखिरी पैगंबर हज़रत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को प्रभावशीलता के आधार पे मानव इतिहास में पहला दर्जा देने के दो कारण बताए:
(1) अनुशासन के साथ धर्म की स्थापना
(2) प्रभावी राजनीतिक नेतृत्व।
माइकल एच हार्ट ने प्राथमिकता के कारणों को बताते हुए लिखा:
"My choice of Muhammad to lead the list of the world’s most influential persons may surprise some readers and may be questioned by others, but he was the only man in history who was supremely successful on both the religious and secular levels.
Of humble origins, Muhammad founded and promulgated one of the world’s great religions, and became an immensely effective political leader. Today, thirteen centuries after his death, his influence is still powerful and pervasive. "
("The 100", Page:3)
अर्थ :- मेरा दुनिया के सबसे प्रभावशाली हस्तियों में सब से पहले स्थान पर (हज़रत) मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) को चयनित करना कुछ पाठकों को आश्चर्यचकित कर दे गा, और कुछ लोगों की तरफ से सवाल हो सकता है, लेकिन ये इतिहास में एकमात्र व्यक्ति हैं जो धार्मिक और गैर-धार्मिक दोनों मोर्चों पर बहुत हद तक सफल रहें हैं।
विनम्र आधार पर, (पैगंबर) मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) ने दुनिया के महान धर्मों में से एक की स्थापना की और एक अधिक प्रभावशाली राजनीतिक नेता बन गए। आज, उनकी मृत्यु के 1300 साल बाद भी उनका प्रभाव मज़बूत और व्यापक है।
*(भाग १) जारी...*
मूहम्मद अज़हर इस्माइली
मेंबर: पयगाम-ए-अमन रिसर्च कमेटी
23-04-2021
0 تبصرے
اپنا کمینٹ یہاں لکھیں